
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अब अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं। धवन और दलाल परिवार शादी के लिए अलीबाग वेन्यू पर रवाना हो चुका है। शादी से पहले यह दोनों ही अलग अलग जगहों पर खरीददारी करते नजर आए थे। इस दौरान नताशा और उनके परिवार के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसके साथ ही तह दोनों सेलेब्रिटी शादी से पहले ही बहुत ज्यादा सुर्ख़ियो में आ चुके थे।
हम आपकी जानकारी के लिए बता दें 2021 की पहली ग्रैंड सेलिब्रिटी शादी हुई है। इस शादी का हर कोई इंतजार कर रहा था। इस शानदार इवेंट को सेलिब्रेट करने के लिए वरुण और नताशा ने बेहद खास डेस्टिनेशन को चुना। वरुण और नताशा अपनी शादी अलीबाग के द मेंशन अलीबाग वेन्यू में की है। द मेंशन हाउस में धवन फैमिली के स्वागत के लिए पर्सनल रुम्स भी उपलब्ध होते हैं।
हरियाली से पूरी तरह घिरा ये रिजॉर्ट प्राइवेट पार्टी और वेडिंग के लिए सबसे पसंद है। यहां जाने के लिए मुंबई से यहा के लिए बोट राइड का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें अलीबाग को ‘महाराष्ट्र का गोवा’ कहा जाता है। महाराष्ट्र का यह छोटा सा शहर तीनों तरफ से समुंदर से घिरा है, जहां साल भर मौसम बेहद सुहाना रहता है। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स को भी इस कपल की शादी की न्योता मिला था। कई मशहूर सितारे इस शादी में वरुण और नताशा को आशीर्वाद देने के लिए शामिल हुए थे।
दोनों की शादी पंजाबी रिती-रिवाजो से हुई। आपको बता दें मुंबई के नजदीक अलीबाग में द मेंशन हाउस नाम से एक लग्जरी रिजॉर्ट है। इस मेंशन में 25 कमरे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे मेंशन को एक रात के लिए बुक करने के लिए 4 लाख किराया है। इसके साथ ही खाने की एक प्लेट की कीमत 1800 से शुरूआत है। इस मेंशन में शानदार पूल और गार्डन हैं जहां आप अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
यह एक्टर कभी था बॉलीवुड में सुपरस्टार, आज पागलखाने में काट रहा अपनी बची जिंदगी
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पसंद करती है यह एक्ट्रेस, करना चाहती है शादी