
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला सबसे चर्चित विषयों में से एक रहा है जबकि उनकी मौत के पीछे का रहस्य बरकरार है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती और 5 अन्य परिवार के सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या और धोखाधड़ी के आरोप में एफ़आईआर दर्ज की थी। केके सिंह, सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के अकाउंट से 15-17 करोड़ रुपये का लेनदेन किया है।
मुंबई पुलिस ने पिछले बयान में उल्लेख किया था कि वे बैंक खाते के लेन-देन की जांच के लिए एक तीसरे पक्ष को शामिल करेंगे। अब, रिपोर्टों के अनुसार, पिछले एक साल से अभिनेता के बैंक खाते के विवरण और लेनदेन को देखने के लिए यूके स्थित एक जांच फर्म ग्रांट थॉर्नटन को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अब इस केस मे जुड़े सभी आरोपियों का नाम जल्द ही लोगो के सामने आ जाएगा। वहीं आदित्य ठाकरे ने कहा है कि सुशांत की मौत दुनिया के सबसे बेस्ट मुंबई पुलिस जांच कर रही है।
हाल ही बिहार से मुंबई जांच करने आई बिहार पुलिस के साथ अपराधियो जैसा व्यवहार हो रहा है। जिसकी वजह से पूरे देश मे मुंबई पुलिस के खिलाफ लोगो का गुस्सा सामने आ रहा है। दूसरी तरफ, सुशांत के परिवार और बिहार सरकार ने सीबीआई जांच के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही सुशांत के फैंस का कहना यह भी है कि मुंबई पुलिस अपराधियो को बचाने मे तुली है।
मुंबई पुलिस का दावा सुशांत सिंह राजपूत ने दर्द रहित मौत के तरीके खोज रहे थे
बड़ी ख़बर: बिहार सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर की सीबीआई जांच कराने सिफ़ारिश