
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जब लोगों की मदद करने की बात करते हैं तो वह सबसे आगे होते हैं। अभिनेता ने अब मुंबई पुलिस को फिटनेस हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस वितरित किए हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने सहयोगियो की मदद की थी। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने कोरोना महामारी के समय सरकार को 25 करोड़ रुपये मदद के टाउर पर दिये थे।
अक्षय ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर परम बीर सिंह को COVID-19 लक्षणों का जल्द पता लगाने में सक्षम बनाने के लिए कुल 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड्स गिफ्ट किए हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार के साथ फोटो शेयर करते हुये आदित्य ठाकरे ने लिखा, “आज से पहले, @Akhayhaykumar जी ने @MumbaiPolice को फिटनेस- हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस सौंपे। यह लगातार ऑक्सीजन, शरीर के तापमान और हृदय गति की रीडिंग देता है। Covid-19 की लड़ाई में सहायक इस डिवाइस को पिछले महीने अक्षय जी ने इसे @nashikpolice को दिया था। “
आदित्य ठाकरे ने ट्वीट करते हुये कहा कि “अक्षय जी ने हमेशा हमारे राष्ट्र की सशस्त्र सेना, विभिन्न राज्यों में पुलिस का समर्थन किया है। मैं अपने कोरोना योद्धाओं के लिए उनकी चिंता के लिए उनका शुक्रगुजार हूं और हमने इन ट्रैकर्स में से कुछ को @mybmc को उपयोग के लिए देने के बारे में भी चर्चा की।”
इससे पहले इसी साल मई में, अक्षय ने मुंबई पुलिस और 500 से नासिक पुलिस को 1000 स्मार्टबैंड दिए थे। जो फ्रंट लाइन वर्कर्स के बीच वायरस के लक्षणों को ट्रैक करने के लिए थे। जिनकी उम्र 45 साल से ऊपर है। इसके साथ ही अब अक्षय कुमार के इस काम की तारीफ सभी कर रहे है। वहीं अक्षय कुमार समय-समय पर भरते के लोगो सहीत भारत सरकार भी किसी न किसी रूप से मदद करते रहते है।
बड़ी खबर: देश के जवानो पर फिल्म या वेब सीरीज बनाने से पहले फिल्म मेकर्स को लेनी होगी सरकार से इजाजत
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर हुआ नया खुलासा, रिया चक्रवर्ती की बढ़ेगी मुश्किले